जालंधर| अदालत ने 1700 रुपए लूटने वाले दो लुटेरों आदमपुर के न्यू दशमेश नगर का प्रिंस वर्मा और गांव फतेहपुर के कमलजीत को 5-5 साल की कैद और 5-5 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। थाना रामामंडी में 24 नवंबर 2023 को मामला दर्ज किया गया था। लम्मा पिंड के रहने वाले जय करन सिंह ने कहा था कि वह काम से लौट रहा था। रास्ते में दो लुटेरे एक्टिवा पर आए। उसे जान से मारने की धमकी देकर पर्स लूट कर ले गए थे। पर्स में 1700 रुपए थे। उसने लूट का बाद शोर मचाया था। लुटेरों की रास्ते में एक्टिवा बंद हो गई थी। इसके बाद पब्लिक ने दोनों लुटेरे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिए थे।


