जालंधर| थाना नई बारादरी में फर्जी डॉक्यूमेंट के जरिए बेल करवाने के 2 केस दर्ज किए गए हैं। एक केस में यूपी के रहने वाले सरफराज कुरैशी की बेल भरी गई थी। डॉक्यूमेंट की जांच की गई तो फर्जी निकले। केस में उक्त आरोपी के साथ-साथ मकसूदां के शाम सुंदर और नूरपुर के अवतार सिंह को आरोपी बनाया गया है। दूसरे केस में कपूरथला के सरबजीत की बेल का मामला सामने आया है। इस केस में सरबजीत की जमानत भरने वाले फर्जी जमानती जतिंदर वासी बिहार और जगतार सिंह वासी फतूढींगा (कपूरथला) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ये मामले कोर्ट के आदेश पर दर्ज किए गए हैं।


