बिजली चोरी को लेकर 1459 बिजली के कनेक्शन चैक, 4.68 लाख जुर्माना

भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन की तरफ से बिजली चोरी करने वालों के यहां शनिवार को चेकिंग की। सिटी सर्किल के एसी इंजी. जीएस खैहरा के निर्देशों पर इंडस्ट्री डिविजन, सिविल लाइन, हकीमा गेट और सिटी सेंटर की सभी सबडिवीजनों में कर्मचारियों ने मिलकर बिजली चोरी करने वालों के जहां सुबह 5 से 10 बजे तक चेकिंग की। जिसमें कुल 1459 लोगों के यहां पर चेकिंग करके 12 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए। उन्हें 4 लाख 68 हजार जुर्माना किया। जबकि अन ऑथराइज्ड यूज इलेक्ट्रिसिटी करने वाले 2 लोगों को 6 लाख 36 हजार रुपए तो यूई करने वाले 31 लोगों को 93 हजार रुपए जुर्माना किया। इन सभी 45 लोगों को पावरकाम ने 11 लाख 97 हजार रुपए जुर्माना किया। जबकि शक के आधार पर 5 बिजली मीटर पैक किए गए। इस मौके पर सिटी सर्किल के एसई इंजी. खैहरा के अनुसार इंडस्ट्री डिवीजन में कुल 345 कनेक्शन चेक करके 6 लोगों को 1 लाख 5 हजार जुर्माना किया। जबकि सिविल लाइन के 232 कनेक्शन चेक करके बिजली चोरी करने वाले 1 उपभोक्ता को 2 लाख 4 हजार रुपए जुर्माना किया। हकीमा गेट में 555 लोगों के जहां पर चेकिंग की और 4 लोगों को 60 हजार जुर्माना डाला। इसी तरह सिटी सेंटर के 327 लोगों के चेकिंग करके एक उपभोक्ता को 18 हजार रुपए जुर्माना किया है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी करने वाले किसी भी उपभोक्ता को बख्शा नहीं जाएगा। इन बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ थाना एंटी पावर थेफ्ट में भी मामले दर्ज करवाए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *