अमृतसर| रायन इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल कंचन मल्होत्रा को इंडियन टैलेंट ओलंपियाड ने सर्वश्रेष्ठ प्रिंसिपल पुरस्कार से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें उनके नेतृत्व, शिक्षा के प्रति समर्पण और छात्रों व शिक्षकों के लिए प्रेरणा बनने के लिए दिया गया है। कंचन मल्होत्रा के मार्गदर्शन में स्कूल ने शैक्षणिक उपलब्धियों और छात्रों के सर्वांगीण विकास में लगातार सफलता पाई है। स्कूल प्रबंधन, शिक्षक, छात्र और अभिभावकों ने कंचन मल्होत्रा को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।


