अमृतसर| पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं के परीक्षा परिणाम में लोहगढ़ गेट स्थित आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परिणाम शानदार रहा। स्कूल की स्टूडेंट्स मनमीत कौर ने 95 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में पहला, जयशिता ने 94.6 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा, कृतिका और योगिता ने 94.4 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा और खुशी कुमारी ने 94.3 प्रतिशत अंक लेकर चौथा स्थान प्राप्त करके स्कूल का नाम रोशन किया है। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल मंजू ने बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लेने वाली सभी स्टूडेंट्स को सम्मानित करके उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


