विश्व हाइपरटेंशन-डे पर ईएमसी अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम

अमृतसर| विश्व हाइपरटेंशन-डे पर ईएमसी हॉस्पिटल में जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय गुप्ता ने कहा कि हाई ब्लड प्रेशर एक साइलेंट किलर है। यह बिना लक्षण के शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचाता है। समय पर इलाज न हो तो हार्ट अटैक, स्ट्रोक, किडनी फेल्योर जैसी जटिल समस्याएं हो सकती हैं। डॉ. गुप्ता ने कहा कि असंतुलित खानपान, व्यायाम की कमी, तनाव, नींद की कमी, धूम्रपान और शराब की आदतें हाई ब्लड प्रेशर की बड़ी वजह हैं। भारत जैसे देशों में यह बीमारी महामारी बन चुकी है। हर उम्र के लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि समय रहते सावधानी बरती जाए तो हाई ब्लड प्रेशर को रोका और नियंत्रित किया जा सकता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। डॉ. गुप्ता के व्याख्यान के बाद सवाल-जवाब का सत्र हुआ। लोगों ने अपनी स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाएं साझा कीं। विशेषज्ञों ने उन्हें जरूरी सलाह दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *