दंपती पालतू कुत्ते को घुमाने निकले तो पीछे से नौकरानी ने 40 लाख के गहने चुराए, गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना रणजीत एवेन्यू पुलिस ने घर से 40 लाख के गहने चोरी करने के मामले में आरोपी नौकरानी को काबू किया है। आरोपी के घर गांव हर्षा छीना से सारे गहने बरामद कर लिए गए हैं। घटना 9 मई सुबह साढ़े 10 बजे की है। पीड़ित ने 14 मई को पुलिस को शिकायत दी थी। एसीपी नॉर्थ रेशव भोला ने बताया कि एसएचओ रोबिन हंस ने पुलिस टीम के साथ उक्त आरोपी नौकरानी को काबू किया। आरोपी की पहचान हर्षा छीना की रहने वाली कुलविंदर कौर (35) के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में डी-ब्लॉक रणजीत एवेन्यू के रहने वाले गुरप्रीत सिंह ने बताया कि 9 मई सुबह साढ़े 10 बजे पत्नी के साथ घर के बाहर पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए गया था। जब वापस आया तो घर से 40 लाख के सोने और डायमंड के गहने चोरी हो गए थे। जब पुलिस ने जांच की तो घर के मालिक ने नौकरानी पर शक जाहिर किया। जिसके बाद आरोपी से पूछताछ में उसने सबकुछ बता दिया। उन्होंने बताया कि सभी गहनों की रिकवरी हो गई है। आरोपी महिला गुरप्रीत सिंह के घर में 4 साल से काम कर रही थी। उसने परिवार में विश्वास बना लिया था। लालच में आकर उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ पहले से कोई पर्चा दर्ज नहीं है। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *