पंजाब में तापमान 45 डिग्री पार:आज मौसम रहेगा ड्राई, बठिंडा सबसे गर्म, कल से तीन दिन बारिश और आंधी का अलर्ट

पंजाब और चंडीगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है। पिछले 24 घंटे में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह सामान्य तापमान से 2.7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 45.2 डिग्री दर्ज किया गया है। 12 शहरों का तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा है। आज मौसम ड्राई रहेगा, किसी तरह का अलर्ट नहीं है। लेकिन 19 मई से 21 मई तक आने वाले तीन दिनों में हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। यह स्थिति पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बनेगी। अगले तीन दिन तेज हवाएं 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। इसके साथ ही गरज के साथ बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। चंडीगढ़ में 40.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। आने वाले तीन दिन ऐसा रहेगा:
19 मई – पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला जिलों में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं (गति 40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ आंधी/बिजली गिरने की संभावना है।
20 मई – पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना है। पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है।
21 मई – फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, बठिंडा, मुक्तसर, फाजिल्का, बरनाला, संगरूर और मनसा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, बठिंडा, मुक्तसर, फाजिल्का, बरनाला, संगरूर और मनसा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ आंधी/बिजली गिरने की संभावना है।
पंजाब के शहरों में आज मौसम:
चंडीगढ़: आज आकाश साफ रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। तापमान 25 डिग्री से 41 डिग्री के बीच रहेगा।
अमृतसर: आज आकाश में बादल नहीं रहेंगे। तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी। तापमान 25 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।
जालंधर: मौसम साफ रहेगा। तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। तापमान 23 से 42 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।
लुधियाना: आज मौसम साफ रहेगा। तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। तापमान 25 से 43 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।
पटियाला: आज बारिश या बादल छाने का अलर्ट नहीं है। तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। तापमान 27 से 43 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।
मोहाली: आज मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। तापमान 28 से 42 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *