उदयपुर | सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में विन्नीय पब्लिक स्कूल झिरमिट्टी के विद्यार्थियों ने टॉप किया है। 10वीं कक्षा में विनीत कुमार पांडेय ने 90.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। उनके पिता डॉ. देवेंद्र पांडेय स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। स्कूल में हाई स्कूल के 32 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। 12वीं कक्षा में ऋचा यादव ने 78 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।


