बिलासपुर में 15 लाख का धान जब्त:अवैध रूप से स्टोर करके रखा था, 4 गोदाम सील; समितियों में खपाने की तैयारी थी

बिलासपुर में धान का अवैध संग्रहण कर समितियों में इसे खपाने का प्रयास करने वाले दलालों के खिलाफ प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। अफसरों की टीम ने 4 प्रतिष्ठानों के कब्जे से 483 क्विंटल धान जब्त किया। धान की कीमत लगभग 15 लाख रुपए आंकी गई है। कलेक्टर अवनीश कुमार शरण के निर्देश पर खाद्य, राजस्व और मंडी के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिले के खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि विकासखंड कोटा के ग्राम चंगोरी में जय माता दी मुर्रा उद्योग में 232 क्विंटल (580 कट्टी) धान गोदाम में उपलब्ध पाया गया। इसके संबंध में प्रोपाइटर राधेश्याम साहू द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका और प्रोपाइटर के द्वारा स्टॉक रजिस्टर भी मेंटेन नहीं किया गया था। इसी प्रकार विकासखंड तखतपुर के ग्राम अमसेना में श्री राम ट्रेडर्स की जांच के दौरान 42.80 क्विंटल धान गोदाम में पाया गया। वहीं तहसील बोदरी स्थित ग्राम चकरभाठा में जयश्री कृपा प्रोपाइटर संतोष कुमार फोटानी के यहां 148 क्विंटल धान और सुरेश पंजवानी के ठिकाने से 60 क्विंटल धान जब्त किया गया। चारों गोदामों को सील किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *