अमेरिका में भीषण तूफान, 27 लोगों की मौत:6.50 लाख घरों की बिजली गुल; केंटकी और मिसौरी समेत 12 राज्यों में असर

अमेरिका में भीषण तूफान से पिछले 48 घंटों में 27 लोगों की मौत हो गई। इसका मिसौरी और दक्षिण-पूर्वी केंटकी समेत 7 राज्यों में सबसे ज्यादा असर हुआ है। 27 में से 18 मौतें केंटकी में, 7 मौतें मिसौरी में और 2 मौतें नॉर्थ वर्जीनिया में हुईं। मौत का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। पॉवरआउटेज.यूएस के मुताबिक, शनिवार सुबह तक 12 राज्यों में लगभग 6.60 लाख घर में बिजली सप्लाई ठप पड़ गई। तूफान के दौरान 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। कई घरों की छत और दीवार हवा में उड़ गई। शहर के शहर मलबे में बदल गए। हजारों लोग बेघर हो गए हैं। हजारों लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है। तूफान की वजह से टॉरनेडो आए तूफान की रफ्तार ज्यादा होने की वजह से ये भीषण टॉरनेडो में बदल गया। इस वजह से इन इलाकों में ज्यादा नुकसान हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह तूफान कई दिनों तक चलेगा। अगले कुछ हफ्तों तक भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि टॉरनेडो लाने वाला यह सिस्टम अब कमजोर पड़ रहा है, लेकिन मेक्सिको बॉर्डर के पास एक और गंभीर तूफान की आशंका है, जिससे दक्षिण-पश्चिमी अमेरिका में 2 करोड़ से ज्यादा लोग मुश्किल में पड़ सकते हैं। फोटोज में देखिए तबाही… शुक्रवार दोपहर दी गई थी तूफान की चेतावनी नेशनल वेदर सर्विस के अधिकारी बेन हर्जोग ने बताया कि शुक्रवार स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:34 बजे टॉरनेडो की चेतावनी जारी की गई थी। इसके कुछ देर बाद तेज हवाएं चलने लगीं, जिनकी स्पीड 100 मील प्रति घंटा तक पहुंच गई। लोगों को सलाह दी गई है, जब तक जरूरी न हो तूफान प्रभावित इलाकों से दूर रहें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *