मेक्सिकन नेवी का जहाज न्यूयॉर्क में ब्रिज से टकराया:19 लोग घायल, 4 की हालत गंभीर; जहाज पर 200 से ज्यादा लोग सवार थे

अमेरिका के न्यूयॉर्क में मेक्सिकन नेवी का ट्रेनिंग जहाज कुआउतेमोक ब्रुकलिन ब्रिज से टकरा गया। यह घटना शनिवार शाम को हुई जब जहाज ब्रिज के नीचे से गुजर रहा था। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें जहाज ब्रिज के ऊपरी हिस्से से टकराता नजर आ रहा है। न्यूयॉर्क के मेयर ने बताया कि मेक्सिकन जहाज के ब्रुकलिन ब्रिज से टकराने से 19 लोग घायल हो गए, जिनमें से 4 गंभीर रूप से घायल हैं। हालांकि अभी तक कोई आंकड़ा सामने नहीं आया। न्यूयॉर्क की इमरजेंसी क्राइसिस मैनेजमेंट एजेंसी (NYCEM) ने कहा कि वे इस घटना की जांच कर रहे हैं। वहीं, मेक्सिकन नेवी का कहना है कि जहाज को नुकसान हुआ है और मामले की जांच चल रही है। न्यूयॉर्क के फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि घायलों को मदद दी जा रही है। मीडिया के अनुसार, कुआउतेमोक पर 200 से ज्यादा क्रू मेंबर थे। यह जहाज न्यूयॉर्क में एक फ्रेंडली टूर पर आया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *