प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा अपनी धार्मिक यात्रा पर शुक्रवार को मैहर-सतना जिले के प्रवास पर आएंगे। वे शुक्रवार की सुबह मैहर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा गुरुवार 12 दिसंबर की रात 10 बजे भोपाल से प्रस्थान कर शुक्रवार की सुबह 5:30 बजे मैहर पहुंचेंगे। वे सर्किट हाउस में विश्राम करने के बाद प्रात 7 बजे माता शारदा के दर्शन करेंगे। जिसके बाद सुबह 8 बजे मैहर से चित्रकूट रवाना होंगे। 5 किमी लंबी प्रदक्षिणा करेंगे पूर्व गृहमंत्री चित्रकूट में भगवान कामतानाथ के दर्शन कर कामदगिरि पर्वत की 5 किमी लंबी प्रदक्षिणा भी करेंगे। डॉ. मिश्रा दोपहर 1 बजे चित्रकूट से डबरा जिला ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे। धार्मिक यात्रा पर रहेंगे पूर्व गृहमंत्री पूर्व गृहमंत्री के जारी किए गए कार्यक्रम में दर्शन-पूजन के अलावा कोई अन्य राजनैतिक-सामाजिक कार्यक्रम का शेड्यूल शामिल नहीं किया गया है, लिहाजा उनकी इस यात्रा को धार्मिक यात्रा माना जा रहा है।