12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र- छात्राओं को किया सम्मानित

गिरिडीह | किरण पब्लिक स्कूल में शनिवार को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। 12वीं विज्ञान वर्ग के प्रियम सेठ ने 95.8% अंक हासिल किए। पीयूष राज को 87.6%, तौसीफ हुसैन को 87%, शुभम सौरव को 88.4%, नंदिनी किशोर को 86.8% और आलिया सबाहत को 87.2% अंक मिले। 10वीं में राहुल चौधरी ने 92.4%, आलोक वर्मा ने 88.6%, मो. मुमशाद अंसारी ने 89.2% और नित्या सिंह ने 89% अंक प्राप्त किए। जेईई मेंस में प्रियम सेठ ने 99.11 अंक लाकर स्कूल का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, निदेशक राजीव रंजन सिंह और प्राचार्य राघव भोक्ता ने सभी विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न भेंट कर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने शिक्षकों के समर्पण और मेहनत के लिए आभार जताया। निदेशक राजीव रंजन सिंह ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यालय परिवार और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की सीख दी। इस मौके पर शिखा स्वर्णिमा, मो. जियाउद्दीन, छोटी रवानी, ओम प्रकाश पंडित, प्रिंस कुमार, नंदू चौधरी, आकाश जालान, अभिषेक भास्कर सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *