जालंधर में सेना की गाड़ी-टिप्पर और एंडेवर में टक्कर:2 घायल, रोड सेफ्टी टीम ने रास्ता खुलवाया, पुलिस ने कराया राजीनामा

जालंधर के जालंधर पठानकोट हाईवे पर अड्डा रायपुर रसूलपुर के पास सेना की गाड़ी, टिप्पर और एक अन्य एसयूवी में टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रोड सेफ्टी फोर्स की टीमें मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई। हादसे की जानकारी देते हुए रोड सेफ्टी फोर्स पार्टी इंचार्ज एएसआई रणधीर सिंह ने बताया- सेना की जिप्सी जालंधर शहर से भोगपुर की तरफ आ रही थी। इसे 36 वर्षीय सेना का कर्मचारी चला रहा था। उसके पीछे होशियारपुर के ताजोवाल निवासी सिमरप्रीत सिंह (32) अपनी एंडेवर (पीबी 10 एचसी 0127) में आ रहा था। अचानक एंडेवर गाड़ी बेकाबू हो गई और सेना की जीप को पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करवाया राजीनामा जिसके कारण जिप्सी बेकाबू होकर टिप्पर से टकरा गई। दुर्घटनास्थल पर पहुंचे सड़क सुरक्षा बल के जवानों ने सड़क के बीच में लगे सेफ्टी कोन की मदद से सैन्य जिप्सी, एंडेवर और टिप्पर को किनारे करवाया और रास्ता खुलवाया। घटना में दो लोगों को मामूली चोटें आईं है। हालांकि मौके पर पहुंचे क्षेत्र की थाना मकसूदा पुलिस ने तीनों पक्षों के बीच राजीनामा करवा दिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *