अंबिकापुर में ACB-EOW की छापेमार कार्रवाई:कारोबारी और सप्लायर फर्म के संचालक के घर से 19 लाख कैश, ठेके के दस्तावेज जब्त

अंबिकापुर में ACB-EOW की टीम ने अंबिकापुर के कपड़ा कारोबारी और सप्लायर फर्म धजाराम-अशोक कुमार के संचालक के घर पर शनिवार को छापा मारा। फर्म के संचालक का नाम DMF घोटाले में आया था और FIR दर्ज है। जांच के दौरान एसीबी-ईओडब्लू की टीम ने 19 लाख रुपए नकद और ठेके के दस्तावेज जब्त किए हैं। शनिवार को ACB-EOW की टीम ने प्रदेश में शराब घोटाला व DMF घोटाले के मामले में 5 शहरों में छापेमारी की है। अंबिकापुर में ACB-EOW अधिकारियों की टीम ने कपड़ा कारोबारी और सप्लायर फर्म धजाराम-अशोक कुमार के संचालक मुकेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल के ब्रम्हरोड स्थित आवास पर पहुंच कर छापा मारा। तड़के पहुंची टीम ने घर में सो रहे सदस्यों को उठाया और जांच शुरू की। नगदी के साथ ठेके के दस्तावेज भी हुए जब्त ACB के SDP प्रमोद कुमार खेस ने बताया कि कारोबारी फर्म के संचालकों के घर से 19 लाख 1 हजार रुपए नकद और ठेके के दस्तावेज बड़ी संख्या में जब्त किए गए हैं। घर में मुकेश अग्रवाल एवं उनके पिता थे। अशोक अग्रवाल किसी काम से बस्तर गए थे। टीम ने जांच के बाद नकदी और दस्तावेजों को जब्त किया है। दरअसल, फर्म के द्वारा पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बड़े पैमाने पर सरकारी विभागों में सप्लाई की गई थी। इनमें महिला और बाल विकास और आदिम जाति कल्याण विभाग शामिल हैं। DMF घोटाले की FIR में भी नाम कारोबारी फर्म के संचालक अशोक अग्रवाल का नाम DMF घोटाले की जांच में सामने आया था। सप्लायर फर्म के संचालक अशोक अग्रवाल का नाम DMF घोटाले की FIR में भी है। DMF घोटाले की जांच कर रही ED की टीम ने पहले छापा मारकर दस्तावेज जब्त किए थे। इसके बाद यह दूसरी बार छापेमारी की कार्रवाई हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *