पंजाब के 10वीं और 12वीं के टॉपरों से मिलेंगे सीएम:चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास पर होगी मुलाकात, दोनों कक्षाओं में बेटियां रही है आगे

पंजाब सीएम भगवंत मान आज पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की दसवीं और 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात चंडीगढ़ स्थित आवास पर होगी। इसके लिए स्टूडेंट्स सीएम आवास पहुंच गए है। थोड़ी देर में यह मुलाकात शुरू हो जाएगी। इससे पहले सीएम ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी थी। दसवीं का रिजल्ट 95.60% रहा जानकारी के मुताबिक पीएसईबी का दसवीं कक्षा का रिजल्ट 95.60% रहा है। जबकि 12वीं कक्षा रिजल्ट 91% रहा है। सभी तीन स्थानों पर बेटियां रही थी। यह पहला मौका नहीं है, जब सीएम स्टूडेंट्स से मिलने जा रहे है। वह पहले भी बेहतर काम करने वाले छात्रों व शिक्षकों से मुलाकात करते आए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *