कांकेर जिले में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न भी मनाया। भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण से यात्रा शुरू हुई। इसमें कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग और विधायक शामिल हुए। सुबह 9 बजे बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली नरहरदेव स्कूल परिसर से शुरू होकर ज्ञानी चौक और सेन चौक होते हुए नरहरदेव मैदान पर समाप्त हुई। छात्र, पूर्व सैनिक, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस बल और आम नागरिकों ने यात्रा में हिस्सा लिया। सांसद भोजराज नाग ने कहा कि तिरंगा यात्रा से यह संदेश गया है कि पूरा देश सेना के साथ है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना की बहादुरी की सराहना की। कांकेर विधायक ने कहा कि यह यात्रा जल, थल और वायु सेना के सम्मान में निकाली गई है। भारतीय सेना की कार्रवाई की प्रशंसा कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने भारतीय सेना की कार्रवाई की प्रशंसा की। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में सेना के योगदान को ऐतिहासिक बताया। जिला मुख्यालय के अलावा सभी ब्लॉक मुख्यालयों, नगरीय निकायों और पंचायतों में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में अरुण कौशिक, भरत मटियारा, शालिनी राजपूत, पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला, जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी और एसडीएम अरुण वर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


