हरियाणा में बस स्टैंड के भीतर हत्या का VIDEO:सिर में डंडा मार गिराया, 28 सेकेंड में 16 डंडे मारे, पैर से पकड़ लाश घसीटते ले गया

हरियाणा में सोनीपत बस स्टैंड के भीतर एक व्यक्ति की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। कातिल उसका पीछा करते हुए बस स्टैंड के भीतर घुसा। फिर वहां खड़ी बसों के बीच में पहले सिर पर डंडा मारकर उसे नीचे गिराया। इसके बाद 28 सेकेंड में 16 बार उसके सिर पर डंडे मार-मार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पैरों से पकड़कर लाश को घसीटते हुए ले गया। यह पूरा वाकया 2.10 मिनट की 2 सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है। जिसमें पूरा हत्याकांड नजर आ रहा है।
पहले तो आरोपी की पहचान नहीं हुई थी लेकिन बाद में हरियाणा रोडवेज के ही कर्मचारी ने आरोपी को पहचान लिया। रोडवेज कर्मी के बयानों के आधार पर ही पुलिस ने मामले में FIR दर्ज की है। पुलिस ने कहा है कि जांच के लिए 3-4 टीमों का गठन कर दिया गया है।
कैसे हुई हत्या: घटनाक्रम और उसके नीचे लगी फोटो से समझिए रोडवेज कर्मी बोला- मृतक के हाथ में टेटू थे
हरियाणा रोडवेज में काम करने वाले सत्यवान ने पुलिस को बताया कि ड्यूटी खत्म होने से पहले वह वर्कशॉप का राउंड लगा रहे थे। तभी उन्हें सुलभ शौचालय के पास एक अज्ञात व्यक्ति की लाश दिखी। सत्यवान ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30-35 साल रही होगी। उसकी पहचान नहीं हो सकी। मृतक के दाहिने हाथ पर “नुनु लाल, ऋषि देव, गीता” लिखा था, साथ ही एक दिल का निशान था, जिसमें “आई लव यू पूजा” गुदा हुआ था। सत्यवान ने देखा कि मृतक के सिर और चेहरे पर गहरी चोटों के निशान थे, जिससे लगता है कि उसकी हत्या की गई। घर जाकर वीडियो देख आरोपी को पहचाना
सत्यवान ने तुरंत इसकी सूचना रोडवेज कंट्रोल रूम को दी और ड्यूटी खत्म कर घर चले गए। बाद में, जब वे सोकर उठे, तो उन्होंने मीडिया में एक वीडियो देखी। इस वीडियो में एक लड़का लाठी-डंडे से उस अज्ञात व्यक्ति को मारता हुआ दिख रहा था। सत्यवान ने हमला कर रहे लड़के को पहचान लिया। पुलिस को दिए बयान में सत्यवान ने उसका नाम राज बताया है, जो सोनीपत के तारा नगर के पास सरिता स्कूल के नजदीक रहता है। राज बस स्टैंड की कैंटीन पर काम करता है। ACP बोले- हर एंगल से जांच कर रहे
इस मामले में सोनीपत के ACP राहुल देव ने कहा कि सोनीपत बस स्टैंड पर हमें डेडबॉडी मिली है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। वहां से सबूत जुटाने के बाद और भी सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। शुरुआती जांच में यह आपसी झगड़ा लग रहा है लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *