कुशवाह समाज का सम्मेलन:300 युवक-युवतियों ने दिया परिचय; 5 रिश्ते तय हुए

खरगोन जिले के कसरावद में सोमवार को क्षत्रिय कुशवाह समाज जिला संगठन का समाज की धर्मशाला में युवक-युवती परिचय हुआ। इसमें संभाग स्तर से 300 से ज्यादा युवक-युवतियों ने मंच से परिचय दिया। युवक-युवतियों ने शिक्षा के साथ पारिवारिक स्थिति की जानकारी दी। 5 रिश्ते तय हुए। करीब 50 रिश्तों पर चर्चा चली। मुख्य अतिथि पूर्व नपाध्यक्ष राजेंद्र यादव थे। प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह, बंटी, तंवरशुभम कुशवाह, कैलाश कुशवाह, बाबूलाल कुशवाह सहित अन्य कई समाजजन भी मौजूद रहे। कुश संगम स्मारिका का विमोचन
जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र कुशवाह, कार्यक्रम प्रभारी अभिषेक कुशवाह ने बताया कि समाजजन का तिलक लगाकर सम्मान किया। कुश संगम स्मारिका का विमोचन हुआ। इसमें युवक युवतियों की जानकारी प्रकाशित की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *