भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के “पंच प्रण” एवं “आजादी के अमृत महोत्सव” के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025 का समापन सोमवार को इंडोर स्टेडियम में हुआ। इस आयोजन में 15 से 19 वर्ष आयु के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। युवा उत्सव में विज्ञान मेल (एकल एवं समूह), लोकनृत्य, पेंटिंग, भाषण, कविता लेखन, फोटोग्राफी और कार्यशाला जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर के 250 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी कला और कौशल का प्रदर्शन किया। विजेताओं की सूची कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा थे। उनके साथ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रत्नेश श्रीवास्तव, संभागीय खेल अधिकारी शर्मिला डावर और अन्य गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे। एसपी मिश्रा ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, ट्रॉफी और नगद पुरस्कार प्रदान किए।


