पूर्वी सिंहभूम में लूटा गया था पेट्रोल पंप:दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार; कुख्यात अपराधी से हथियार बरामद

पूर्वी सिंहभूम के पोटका थाना क्षेत्र में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बेटे के पेट्रोल पंप पर हुई लूट का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी फिरोज अंसारी उर्फ जल्ला फिरोज जमशेदपुर के कपाली का रहने वाला है। वह एक कुख्यात अपराधी है। झारखंड के अलावा छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में भी उस पर कई मामले दर्ज हैं। फिरोज से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। ओडिशा से दूसरा आरोपी धराया दूसरा आरोपी अफजल अंसारी को ओडिशा के रायरंगपुर से पकड़ा गया है। जमशेदपुर पुलिस ने ओडिशा पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार किया। पुलिस उससे रिमांड पर पूछताछ करेगी। एसएसपी किशोर कौशल के अनुसार, इन अपराधियों ने रायरंगपुर में एक शराब दुकान पर भी हमला किया था। उन्होंने दुकानदार को गोली मारकर लूटपाट की थी। यह गिरोह राज्य की सीमाओं के बाहर भी सक्रिय था। घटना में शामिल तीसरा आरोपी अभी फरार है। पुलिस कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *