फाजिल्का में सीमावर्ती इलाकों में रेड:पंजाब-राजस्थान पुलिस ने की चेकिंग, 10 वाहनों के चालान कोटे; SSP बोले-नशा तस्करों को बख्शेंगे नहीं

पंजाब और राजस्थान पुलिस ने रविवार को नशा तस्करों के खिलाफ सीमावर्ती इलाकों में संयुक्त अभियान चलाया। फाजिल्का के एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ और सादुलशहर के प्रभारी सुमेर सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। राजस्थान की सीमा पर गुमजाल और राजपुरा बैरियर के साथ-साथ बाजीदपुर भोमा में विभिन्न टीमों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहन चालकों का चालान काटा गया। नशा तस्करों की संपत्ति होगी जब्त एसएसपी बराड़ ने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नशा तस्करों की संपत्ति जब्त की जा रही है। उन पर बुलडोजर की कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे का पूर्ण रूप से खात्मा करने के लिए पंजाब पुलिस और सरकार प्रतिबद्ध है। नशे की आपूर्ति को रोकने के लिए राजस्थान पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। रविवार को चलाए गए विशेष अभियान में सभी प्रकार के वाहनों की जांच की गई। 500 पुलिसकर्मियों ने की चेकिंग एसएसपी ने बताया कि इस अभियान पंजाब व राजस्थान पुलिस के करीब 500 कर्मी व थाना प्रभारी शामिल हुए। सादुलशहर थाना प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि पंजाब व राजस्थान सरकारें नशे को लेकर पूरी तरह से संवेदनशील है व इस पर अंकुश लगाने के लिए मिलकर अभियान चलाया गया है। आपसी तालमेल बढ़ाया गया है, ताकि नशे की सप्लाई को रोका जा सके। किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। अलावा डीएसपी तेजिंदर सिंह, दविंदर सिंह थाना प्रभारी बहाववाला, बाजीदपुर भोमा चौंकी इंचार्ज बलवीर सिंह, सीतो चौंकी इंचार्ज प्रगट सिंह के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *