रायपुर की मेजबानी में सीसीपीएल सीजन-2 का आगाज होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की ओर से 6 से 15 जून तक नया रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबले होंगे। पिछले सीजन की तरह इस बार भी 6 टीमों के बीच 18 मुकाबले खेले जाएंगे। फाइनल 15 जून को होगा। इसके लिए 21 मई को क्रिकेट संघ ट्रॉफी का अनावरण करेगा। इसके अलावा छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग के ब्रैंड एम्बेसडर सुरेश रैना आईपीएल के चलते ट्रॉफी लॉन्च पर मौजूद नहीं रहेंगे। टी20: 21 मई को होगा ट्रॉफी का अनावरण, रैना के आने पर संशय रायपुर रायनोज डिफेंडिंग चैम्पियन प्रदेश के खिलाड़ियों को एक्सपोजर देने के लिए कराई जा रही टी20 लीग के पहले सीजन का खिताब रायपुर रायनोज की टीम ने अपने नाम किया था। खिताबी मुकाबले में रायपुर ने आईपीएल स्टार शशांक सिंह की कप्तानी वाली बिलासपुर बुल्स को 8 विकेट से शिकस्त दी थी। ऐसे में रायपुर रायनोज दूसरा खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। 15 जून तक आयोजित सीसीपीएल सीरीज का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स में होगा। इसके अलावा क्रिकेट संघ ने मोबाइल एप और ऑफिशियल वेबसाइट बना ली है। ये हैं संभावित कप्तान रायपुर रायनोज: अमनदीप खरे(कप्तान)। बस्तर बाइसन: शशांक चंद्राकर(कप्तान)। सरगुजा टाइगर्स: आशुतोष सिंह(कप्तान)। बिलासपुर बुल्स: शशांक सिंह(कप्तान)। राजनांदगांव पैंथर्स: अजय मंडल(कप्तान)। रायगढ़ लॉयंस: शुभम अग्रवाल(कप्तान)।


