जगराओं में पति ने की थी पत्नी की हत्या:पुलिस से बोला-अवैध संबंधों से परेशान था, 3 दिन पहले डीजल डालकर आग लगाई

लुधियाना जिले के जगराओं में गांव कन्नीया हुसैन्नी में तीन दिन पहले दो बच्चों की मां ज्योति कौर की आग लगने से हुई मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। गिरफ्तार हुए आरोपी पति ने पुलिस के सामने खुलासा किया कि वह आत्महत्या नहीं, बल्कि उसने खुद मौत के घाट उतारा था। आरोपी मृतका का दूसरा पति सुखविंदरपाल सिंह उर्फ किंदा है। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला के किसी युवक से अवैध संबंध थे। पति ने उसे कई बार समझाया। तीन दिन पहले रात को दोनों के बीच इसी बात पर झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर आरोपी ने डीजल डालकर पत्नी को आग लगा दी। दो दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी पति घटना के बाद पुलिस ने पहले आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया था। अब जांच में सच सामने आने के बाद मर्डर की धारा जोड़ दी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दो दिन का पुलिस रिमांड दिया है। पुलिस अब डीजल की खाली बोतल, माचिस और कत्ल में इस्तेमाल सामान बरामद कर रही है। आरोपी की 2 पत्नियां, 4 बच्चे जानकारी के मुताबिक, ज्योति कौर की शादी 2015 में मंजीत सिंह से हुई थी। 2018 में मंजीत की मौत हो गई। इसके बाद वह अपने शादीशुदा देवर सुखविंदरपाल सिंह के साथ रहने लगी। सुखविंदरपाल पहले से शादीशुदा था। दोनों के दो-दो बेटे हैं। अब वह एक ही घर में दो पत्नियों और चार बच्चों के साथ रह रहा था। चौकी इंचार्ज गिदड़विंडी सुखमंदर सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले सुखविंदरपाल ने ज्योति को किसी युवक से फोन पर बात करते पकड़ा था। तब समझा-बुझाकर मामला शांत कर दिया गया था। लेकिन तीन दिन पहले जब वह खेत से लौटा तो फिर पत्नी को फोन पर उसी युवक से बात करते देखा। गुस्से में आकर उसने डीजल की बोतल पत्नी पर उड़ली और आग लगा दी। पुलिस ने अब केस को कत्ल में तब्दील कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी भी कत्ल के आरोप में की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *