धमतरी में ऑपरेशन सिंदूर की जीत पर तिरंगा यात्रा:200 मीटर लंबी लाइन में हजारों लोगों ने लहराया तिरंगा, सेना को दिया धन्यवाद

छत्तीसगढ़ के धमतरी में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में हजारों लोगों ने भाग लिया। महिलाएं सिंदूर रंग की पोशाक में शामिल हुईं। यात्रा में शामिल सभी लोगों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज था। यात्रा की विशेषता यह रही कि लोगों ने 200 मीटर लंबी लाइन बनाकर तिरंगा लहराया। इस दौरान देशभक्ति के नारे लगाए गए। लोगों ने भारतीय सेना के प्रति आभार व्यक्त किया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने स्थानीय नागरिकों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया। समाज की एकजुटता और देशभक्ति की दिखी झलक इस तिरंगा यात्रा का आयोजन सर्व भारतीय समाज द्वारा किया गया था। यात्रा में धमतरी शहर के साथ आसपास के क्षेत्रों से भी विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। यात्रा घड़ी चौक से प्रारंभ होकर गोल बाजार, मठ मंदिर चौक, सदर बाजार होते हुए कचहरी चौक तक पहुँची, जहां जय स्तंभ के पास राष्ट्रगान के साथ इसका समापन हुआ। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर महिलाओं की भागीदारी बताया गया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त किया, जो देश की रक्षा का ऐतिहासिक कदम रहा। इस साहसिक कार्रवाई ने हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। महिलाओं ने बताया कि वे लाल साड़ी और सिंदूर के माध्यम से उस त्याग और सम्मान को दर्शा रही है, जिसे आतंकियों ने ललकारा था और भारतीय सेना ने जवाब दिया। यह परिधान नारी शक्ति, देवी मां और मातृभूमि के प्रति श्रद्धा का प्रतीक था। तिरंगा यात्रा बनी देशभक्ति का प्रतीक यह तिरंगा यात्रा सिर्फ एक आयोजन नहीं बल्कि जन भावनाओं का प्रतिबिंब थी। हर वर्ग, हर समुदाय और हर पीढ़ी के लोग इसमें शामिल हुए। यह यात्रा इस बात का संदेश थी कि भारत ने आतंकवाद और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है, और हर नागरिक को भारतीय सेना पर गर्व है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *