हिमाचल के 4 जिलों में आज से बारिश:3 दिन खराब रहेगा मौसम; 9 शहरों में तापमान 35 डिग्री पार

हिमाचल प्रदेश में आज रविवार से मौसम करवट बदलने वाला है। IMD के पूर्वानुमान के अनुरूप प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका प्रभाव अगले तीन दिनों तक देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। IMD ने आज 4 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें सिरमौर, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी शामिल हैं। वहीं 19 मई को प्रदेश के 12 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। जिसमे कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में यलो अलर्ट जारी किया गया है। सामान्य 3 प्रतिशत कम बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मई माह में अब तक सामान्य से 3% कम बारिश दर्ज की गई है। बिलासपुर, हमीरपुर, सिरमौर, सोलन, मंडी और शिमला को छोड़कर अन्य जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 19 मई को प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बिलासपुर-नेरी में 39 डिग्री तापमान
ऊंचे पहाड़ों पर इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है। मगर मैदानी इलाकों में गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। प्रदेश के 9 शहरों का पारा 35 डिग्री सेल्सियस से पार चल रहा है। हमीरपुर के नेरी और बिलासपुर का तापमान 39 डिग्री और कांगड़ा का 38.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। अगले 3 से 4 दिनों के दौरान प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। बारिश के बाद तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी।।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *