फूलसू पंचायत में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग

भास्कर न्यूज | बारियातू विधायक प्रकाश राम ने रविवार को फूलसू पंचायत के ग्राम मात्कोमा, लाटू, सतीटांड़, फूलसू, हिसरी और करमा का दौरा किया। उन्होंने क्षेत्र भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। मात्कोमा के लोगों ने मध्य विद्यालय को हाईस्कूल में अपग्रेड करने की मांग रखी। सतीटांड़ के ग्रामीणों ने सिंचाई व्यवस्था में आ रही दिक्कतों की जानकारी दी। फूलसू बाजार में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की गई। करमा गांव के लोगों ने चोरकट्टाबर तक पक्की सड़क बनाने की जरूरत बताई। विधायक ने कुछ समस्याओं को मौके पर ही जिला अधिकारियों को बताकर समाधान कराया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि प्रखंड और अंचल स्तर की समस्याओं के लिए 19 मई को जनता दरबार लगाया जाएगा। लोग वहां पहुंचकर आवेदन दे सकते हैं। इस दौरान योगेंद्र भोक्ता, सोनू प्रजापति, किशोर प्रसाद, जतन प्रजापति, विजय भुइया, नरेश प्रजापति, सुखदेव साव, महेंद्र यादव, धीरज राणा, बलदेव यादव, रमेश राम, दीपक प्रजापति, नीलू शर्मा, जगदीश उरांव समेत बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *