स्व. फूलचंद गांधी को 18वीं बरसी पर किया याद

अमृतसर| समाज सेवक स्वर्गीय फूलचंद गांधी की 18वीं बरसी बलबीर सिंह बब्बी पहलवान की अध्यक्षता में शनिवार को मनाई गई। इस दौरान पहलवान ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें याद किया। इस दौरान उनके साथ स्व. फूलचंद गांधी के बेटे सोनू गांधी, करन गांधी भी थे। उन्होंने कहा कि स्व. गांधी ने अपना सारा जीवन लोगों की सेवा में ही लगा दिया। आज भी उनका नाम बड़ी ही शिद्दत के साथ लिया जाता है। इस अवसर पर जनरल सेक्रेटरी अर्जुन गुमटाला, अभि कोचर, विक्की, अजय कुमार, राहुल गिल, सावन आदि लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *