यूथ क्लब का नशे के खिलाफ प्रशिक्षण कार्यक्रम, खेलों से जुड़ने का दिया संदेश

भास्कर न्यूज | अमृतसर यूथ क्लब ने मिनी सचिवालय स्थित मीटिंग हाल में नशे के खिलाफ लीडरशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसका उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है। युवा क्लबों के पदाधिकारियों ने कहा कि युवा पीढ़ी अपनी जिम्मेदारी निभाएगी। नशा उन्मूलन के प्रति जागरूक करने के लिए 24 घंटे काम करेगी। सहायक निदेशक प्रीत कोहनी ने बताया कि 2 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान 4-4 हलका में कार्यक्रम आयोजित कराया गया। इस मौके पर सखी ग्रुप से नैंसी भोला, अंतरराष्ट्रीय कोच कमल पहलवान, सिमरनप्रीत कौर, गगनदीप सिंह व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *