अमृतसर | दुर्ग्याणा तीर्थ में रविवार शाम को हरिनाम संकीर्तन किया गया। तीर्थ के मुख्य श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में शाम को मनसुख संकीर्तन मंडली और वृंदावन धाम से पधारे धर्मेश शर्मा की ओर से किए हरिनाम संकीर्तन दौरान ठाकुर जी का गुणगान किया गया। उन्होंने ‘मोहे अपने ही रंग में रंग दे मेरे श्याम सांबरे’ समेत कई भजन गाए। जिसके बाद मंदिर में भक्ति रस की धारा वह उठी। इस मौके पर मंदिर के संकीर्तन चेयरमैन संजीव खन्ना और गौरव गुलाटी की ओर संकीर्तन मंडलियों को सिरोपा डालकर सम्मानित किया। मंदिर के पुजारी की ओर से ठाकुर जी का भव्य शृंगार करके आरती उतारी। मंदिर कमेटी की ओर से माथा टेकने वाले भक्तों के माथे पर तिलक लगाकर प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर कई भक्तजन मौजूद रहे।


