इंडस्ट्री में स्ट्रगल बहुत, आपके पास बैकबोन होनी जरूरी : अमन

अमनदीप सिंह | अमृतसर बॉलीवुड की सुपरहिट मूवी ‘एनिमल’ में एक्टर रणबीर कपूर के भाई का किरदार निभाने वाले जिले से संबंधित एक्टर अमनजोत सिंह अमृतसर पहुंचे। सुल्तानविंड रोड के रहने वाले एक्टर अमनजोत (30) ने दैनिक भास्कर से मुलाकात के दौरान बताया कि कैसे आज बॉलीवुड में इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले 6 साल से मुंबई में रह रहे हैं। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई चीफ खालसा दीवान से की, इसके बाद खालसा कॉलेज से 2017 ग्रेजुएट हुए। अमन ने बताया कि उनकी पहली मीटिंग उनके दोस्त ने डायरेक्टर बब्बर गिल से करवाई। बब्बर ने उन्हें उसकी लुक देखकर ही कास्ट कर लिया। फिर पहली पंजाबी मूवी ‘सियासत’ से शुरुआत की । अमन ने कहा कि मेन इश्यू इंडस्ट्री में स्ट्रगल बहुत है, इंडस्ट्री में जाने के लिए आपके पास बैकबोन होनी चाहिए जैसे उनके पास पापा हैं। अमन ने बताया कि एक सांग टी-सीरीज के साथ कर रहा हूं। उन्हें मम्मी पापा अकसर मुंबई में मिलने आ जाते हैं। जब उसे अमृतसर आना होता है तो वह सीधा दरबार साहिब माथा टेकने जाते हैं। परिवार में एक बड़ी बहन व बड़ा भाई अमरजोत सिंह है। उनकी बहन यूएसए में सेटल्ड है। उनकी माता सविंदर कौर घर में सबकी देख-रेख करती हैं। 2022 में उन्होंने ‘एनिमल’ मूवी का ऑडिशन दिया। एनिमल अभी शुरू नहीं हुई थी तो उनकी प्रोफाइल बॉलीवुड इंडस्ट्री में आगे शेयर होती रही तो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने उन्हें कास्ट किया इसके 3940 की सीरीज में उन्होंने काम किया है। इस सीरीज में उन्होंने सोढी के दोस्त की भूमिका निभाई है और कुल 8 ए​िपसोड किए। वहीं, बाद में ‘एनिमल’ की शूटिंग शुरू हुई और दिसंबर 2023 में ‘एनिमल’ रिलीज हुई। इस मूवी में उन्होंने एक्टर रणबीर कपूर के गांव के भाई का किरदार निभाया। मूवी में रणबीर गांव में आता है और उसे लेकर जाता है। ‘एनिमल’ उनकी बॉलीवुड में पहली ही सुपरहिट मूवी रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *