भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना कत्थूनंगल पुलिस ने तंग आकर फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में आरोपी पति पर पर्चा दर्ज किया है। आरोपी की पहचान कोटली मलिया के रहने वाले मंगल सिंह के रूप में हुई है। मृतका की पहचान परमजीत कौर 32 के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में अमरजीत सिंह निवासी गोइंदवाल ने बताया कि उसकी बेटी की शादी दस साल पहले आरोपी मंगल सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद ही दामाद बेटी के साथ मारपीट करते हुए परेशान करने लग गया। जो बेटी ने 16 मई की शाम साढ़े 5 बजे घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उस वक्त वह घर में अकेली थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। आगे की जांच कर रहे हैं।


