अमृतसर | थाना जंडियाला पुलिस ने विदेशी नंबर से कॉल करके 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में 2 आरोपियों को काबू किया है। वहीं तीसरा आरोपी हरदेव सिंह निवासी जंडियाला फरार चल रहा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिला अर्जनमागा, दीपक कुमार निवासी नवी आबादी के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में लवप्रीत सिंह निवासी सरली कलां ने बताया कि 10 मई को उसके छोटे भाई भुपिंदर कुमार के मोबाइल पर विदेशी नंबर से कॉल आई जिसमें खुद को बिला मांगे वाला बताते हुए 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी वहीं जाने से मारने की धमकी देने लगा। अगले दिन भी कॉल कर धमकी दी। उसके बाद के दुकान पर दीपक आया, जिसे वह पहले से जानते हैं, उसने कहा कि क्या फिरौती की धमकी आई है। उसके बाद उसने अपने फोन से हरदेव सिंह को फोन करके 20 लाख रुपए में सेटिंग करवाने के लिए कहा। फिरौती दीपक और हरविंदर भी शामिल है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।


