भास्कर न्यूज | अमृतसर गेट हकीमा के अधीन फतेह सिंह कॉलोनी में शनिवार रात से बिजली गुल हो गई। बिजली रविवार रात 11:25 बजे बहाल हो पाई। कुल 35 घंटे तक लोग बिना बिजली के परेशान रहे। इस दौरान कॉलोनी के लोगों ने कई बार शिकायत नाडर कंप्लेंट सेंटर नंबर 1912 पर की। लेकिन कोई भी कर्मचारी बिजली ठीक करने नहीं आया। इलाका निवासियों का कहना है कि इलाके में बिजली के मीटर खुले पड़े हैं। लोगों का कहना है कि बिजली बंद की शिकायत करने नोडल कंप्लेंट सेंटर नंबर 96461-13283 पर कई बार कॉल की गई। परंतु नोडल कंप्लेंट सेंटर वालों की ओर से फोन नहीं उठाया गया। बिजली बंद होने से उन्हें सारी रात गर्मी में बैठकर गुजारनी पड़ी। लोगों का कहना है कि ऐसे नोडल कंप्लेंट सेंटर का क्या फायदा जो रात को फोन न उठाए। इस संबंध में हकीमा गेट के एक्सईएन इंजीनियर सिमरनपाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह खुद नोडल कंप्लेंट सेंटर वालों को कॉल करके फोन उठाने की बात करेंगे। जिसके बाद रविवार रात 11:25 के करीब विजली बहाल हो पाई।


