राहुल 8 हजार टी20 रन बनाने वाले फास्टेस्ट इंडियन:सुदर्शन की सिक्स से सेंचुरी, गिल ने सीजन का 1000वां सिक्स लगाया; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

IPL-18 के 60वें मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ गुजरात इस सीजन के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है। अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात ने 200 रन का टारगेट 19 ओवर में बिना किसी नुकसान के हासिल कर दिया। रविवार को रोचक मोमेंट्स और रिकार्ड्स देखने को मिले। केएल राहुल 8 हजार टी20 रन बनाने वाले फास्टेस्ट इंडियन बल्लेबाज बने। साई सुदर्शन ने सिक्स से अपनी सेंचुरी पूरी की। शुभमन गिल ने सीजन का 1000वां सिक्स लगाया। पढ़िए GT Vs DC मैच के टॉप मोमेंट्स और रिकार्ड्स…
1. मैच से पहले नेशनल एंथम बजा गुजरात और दिल्ली के बीच मैच शुरू होने से पहले स्टेडियम में भारत का राष्ट्रगान बजाया गया। भारत के पाकिस्तान में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के सम्मान में ऐसा किया गया। IPL के लीग मैचों में आमतौर पर राष्ट्रगान नहीं बचता है। 2. राहुल ने साई किशोर को हैट्रिक चौके लगाए साई किशोर को DC के बल्लेबाज केएल राहुल ने हैट्रिक चौके लगाए। 13.1 ओवर पर राहुल आगे निकले और फुल गेंद को सीधे वापस मारा। साई किशोर अपने फॉलो-थ्रू में नीचे नहीं झुक सके, और गेंद उनके पैरों के बीच से निकलकर 4 रन के लिए गई। 13.2 ओवर पर राहुल ने फुल गेंद को फ्लिक किया, जो लॉन्ग-ऑन पर कगिसो रबाडा के पास गई। रबाडा दाईं ओर स्लाइड किए, लेकिन उनके घुटने अटक गए, और गेंद उनके हाथ से छूकर बाउंड्री के पार चली गई, जिससे 4 रन बने। 13.3 ओवर पर साई किशोर ने लेग स्टंप की ओर अंदर आती गेंद फेंकी, जो देर से टर्न हुई। राहुल ने इसे स्क्वायर खेलने की कोशिश की, लेकिन लीडिंग एज लगने से गेंद फर्स्ट-स्लिप से होकर चार रन के लिए चली गई। 3. रदरफोर्ड ने पोरेल की शू लेस बांधी गुजरात के प्लेयर शेरफेन रदरफोर्ड ने स्पोर्ट्समैन स्पिरिट के तहत दिल्ली के बैटर अभिषेक पोरेल की शू लेस बांधी। 4. लगातार 2 बाउंड्री लगाकर राहुल ने सेंचुरी पूरी की 19वें ओवर में केएल राहुल ने शतक पूरा किया। उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर की तीसरी बॉल पर पहले लॉन्ग ऑफ पर सिक्स लगाया। इसके बाद अगली ही बॉल पर राहुल ने चौका लगाकर शतक पूरा किया। उन्होंने 60 बॉल पर सेंचुरी पूरी की। यह राहुल का IPL में 5वां शतक है। 5. गिल ने सीजन का 1000वां सिक्स लगाया गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने IPL 2025 का 1000वां सिक्स लगाया। उन्होंने 11वें ओवर की चौथी बॉल पर विपराज निगम की फ्लाइटेड बॉल फेंकी। गिल ने तीनों स्टंप दिखाते हुए गेंद की लाइन के बगल में पोजिशन ली, लंबा कदम आगे बढ़ाया और ड्राइव के साथ अपनी बाहों को पूरी तरह फैलाया। गेंद लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से उड़ती हुई 6 रन के लिए चली गई। 6. साई सुदर्शन ने सिक्स से सेंचुरी पूरी की 18वें ओवर की दूसरी बॉल सुदर्शन ने सिक्स लगाकर अपनी सेंचुरी पूरी की। कुलदीप यादव ने स्टंप्स पर ओवरपिच गेंद फेंकी, जिसे सुदर्शन ने साइट-स्क्रीन पर ड्राइव लगाया और गेंद को सीधे हवा में उड़ाकर 6 रन के लिए भेज दिया। इस शॉट के साथ सुदर्शन ने 56 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की। फैक्ट्स और रिकॉर्ड्स… 1. राहुल 8 हजार टी20 रन बनाने वाले फास्टेस्ट इंडियन केएल राहुल सबसे तेज 8 हजार टी20 रन बनाने वाले भारतीय प्लेयर बने। उन्होंने इसके लिए 224 इनिंग का सामना किया। राहुल ने विराट कोहली के 243 इनिंग के रिकॉर्ड को तोड़ा। ओवरऑल सबसे तेज 8 हजार रन बनाने का कारनामा क्रिस गेल के पास है। उन्होंने मात्र 213 इनिंग में 8 हजार रन बनाए थे। 2. गुजरात ने बिना विकेट खोए हाईएस्ट रन चेज किया गुजरात टाइटंस ने बिना कोई विकेट गंवाए IPL इतिहास का सबसे ज्यादा रन चेज किया। टीम ने 200 रन का टारगेट 19 ओवर में हासिल किया। गुजरात से पहले कोलकाता ने गुजरात लायंस के खिलाफ 2017 में 184 रन का टारगेट बिना किसी विकेट के हासिल किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *