अमृतसर | अशोका सीनियर सेकेंडरी स्कूल अजीत नगर का मैट्रिक परीक्षा का परिणाम इस साल भी शानदार रहा। स्कूल के प्रांगण में मैरिट और स्कॉलरशिप हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रिंसीपल सुनैना और निदेशक सुशील अग्रवाल ने होनहार विद्यार्थियों के माता-पिता को बधाई दी। स्कूल की छात्रा कशिश 94.3% अंक लेकर स्कूल में प्रथम, अमनदीप कौर 92.3% से दूसरे, तथा नीतिका 90.8% अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही।


