फरीदाबाद में रिटायर्ड हेल्थ ऑफिसर डिजिटल अरेस्ट:77 लाख रुपए ट्रांसफर कराए; बोले-जेट एयरवेज मालिक से ठगी के रुपए आपके अकाउंट में आए

फरीदाबाद में स्वास्थ्य विभाग के एक रिटायर्ड उच्च अधिकारी को ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर लिया। उसने वीडियो कॉल की तो ठग पुलिस की वर्दी में थे और लग रहा था कि वे पुलिस थाने से ही बात कर रहे हैं। ठगों ने उनको ये कह कर डराया कि जेट एयरवेज के मालिक से हुई ठगी के रुपए उनके खाते में आए हैं। उसको डरा धमका कर 77 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ठग बोले- ठगी के रुपए आपके अकाउंट में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-21 एरिया में रहने वाले राजेंद्र शर्मा ने बताया है कि वे दिल्ली स्वास्थ्य विभाग से उच्च पद से सेवानिवृत्त हैं। कुछ दिन पहले उन्हें एक अनजान नंबर से मैसेज व कॉल आए। कॉल करने वाले खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता रहे थे। आरोपियों ने कहा कि आपके आधार कार्ड का प्रयोग कर एक बैंक खाता खोला गया है। जेट एयरवेज के मालिक के साथ हुई ठगी मामले में ठगी के रुपए इस खाते में आए हैं। ठगों ने अलग से कमरे में रहने को कहा पीड़ित ने कहा कि इससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन आरोपियों ने केस से नाम हटाने की एवज में 30 लाख और 47 लाख रुपए की दो ट्रांजैक्शन करने को कहा। ठगो ने जिस समय राजेंद्र शर्मा को वीडियो कॉल किया तो आरोपी पुलिसकर्मी की वर्दी में थे। ठगों ने एक कमरे में उन्हें अलग रहने को कहा। जिससे वो काफी डर गए और आरोपियों के बताए गए बैंक खातों में 77 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। बाद में ठगी का अहसास हुआ और शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज किया अब साइबर क्राइम थाना एनआईटी की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि पीडित के खाते से जिन खातों में पैसा भेजा गया है उनकी जानकारी ली जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *