भास्कर न्यूज | राजनांदगांव ग्राम इरईकला में इरईकला चैम्पियन लीग 2025 सांसद ट्रॉफी की 17 मई से शुभारंभ किया गया जो समापन 25 मई तक चलेगा। स्पर्धा का पहला इनाम 1 लाख रुपए और दूसरा इनाम 50 हजार रुपए रखा गया है। आईपीएल की तर्ज पर इस तरह का आयोजन पहली बार हो रहा है। लक्ष्य इलेवन क्रिकेट टीम और ग्रामीणों ने सांसद संतोष पांडे का आभार जताया है। प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण यू-ट्यूब पर भी किया जाएगा। रात्रिकालीन इस टूर्नामेंट का शुभारंभ ग्राम सरपंच और भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष घुमका मंडल ललित साहू ने किया। उपसरपंच श्याम लाल साहू, थानू राम साहू, लेखदास साहू, डोमार दास साहू, हिरदे राम छत्री, डाकेश्वर प्रसाद साहू, चेतन साहू, हेमंत साहू, बंशी लाल साहू, ओमप्रकाश साहू, चंपा लाल साहू, चंद्रकांत साहू और लक्ष्य इलेवन क्रिकेट क्लब के सभी सदस्य मौजूद रहे। ग्राम सरपंच ललित साहू ने क्षेत्रवासियों से आयोजन में शामिल होने की अपील की है।


