चंडीगढ़ PGI के AEC में बनेगा 6 मंजिला ब्लॉक:आंखों के मरीजों को मिलेगी राहत; 98 करोड़ रुपए मंजूर, 4 ऑप्रेशन थिएटर बनेंगे

चंडीगढ़ पीजीआई के एडवांस आई सेंटर (AEC) में मरीजों की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए अब इसका विस्तार किया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय 98 करोड़ रुपए का बजट मंजूर कर चुका है। अब चंडीगढ़ प्रशासन ने भी इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है। प्रशासन के अर्बन प्लानिंग डिपार्टमेंट के चीफ आर्किटेक्ट ऑफिस ने पीजीआई द्वारा तैयार किए गए एक्सटेंशन डिजाइन को मंजूरी दे दी है। जानकारी अनुसार, अब PGI प्रशासन डिटेल मैप तैयार कर रहा है। इसको पर्यावरण मंजूरी (एनवायरमेंट क्लीयरेंस) के लिए भेजा जाएगा। यह नया 6 मंजिला ब्लॉक मौजूदा आई सैंटर के साथ लगती जमीन पर बनाया जाएगा। रोजाना 1000 मरीज पहुंचते ओपीडी में एडवांस आई सैंटर की शुरुआत साल 2006 में तत्कालीन निदेशक प्रो. केके तलवार के कार्यकाल में हुई थी। उस समय इसकी चार मंजिला बिल्डिंग तैयार की गई थी। वर्तमान में यहां रोजाना औसतन 1000 मरीज ओपीडी. में इलाज के लिए पहुंचते हैं। वर्ष 2023 में यहां कुल 3 लाख 7 हजार मरीजों का चेकअप हुआ। यह पीजीआई का वह विभाग है, जहां रोजाना सबसे ज्यादा मरीज आते हैं। यहां ओ.पी.डी. के साथ-साथ रोजाना 100 के करीब छोटी-बड़ी सर्जरी की जाती हैं। विभाग में 30 से ज्यादा फैकल्टी सदस्य हैं, लेकिन सीमित ऑपरेशन थिएटर और ओ.पी.डी. स्पेस के कारण इलाज में कठिनाई हो रही है। ऑप्रेशन थिएटर की कमी, डेढ़ महीने तक की वेटिंग वर्तमान आई सैंटर की चौथी मंजिल पर इमरजेंसी ऑप्रेशन थिएटर के अलावा छह अन्य ऑप्रेशन थिएटर हैं, जो मरीजों की संख्या के हिसाब से कम पड़ रहे हैं। कई बार मरीजों को रूटीन सर्जरी के लिए डेढ़ महीने तक का इंतजार करना पड़ता है। नए 6 मंजिला ब्लॉक में 4 नए ऑप्रेशन थिएटर, लेक्चर थिएटर, रिसर्च लेबोरेट्री, 18 स्पेशल क्लिनिक और ग्राउंड फ्लोर पर फैकल्टी ऑफिस होंगे। साथ ही, 2 मंजिलें ड्रग डी-एडिक्शन सेंटर को दी जाएंगी। मौजूदा ब्लॉक और नया ब्लॉक एक-दूसरे से जुड़े रहेंगे। पी.जी.आई. के प्लान के अनुसार, दोनों बिल्डिंग की दूसरी और तीसरी मंजिल को जोड़ने के लिए 2 कॉरिडोर बनाए जाएंगे, जिससे स्टाफ और मरीजों को एक से दूसरे हिस्से में आने-जाने में परेशानी न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *