डौंडी| शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश चयन परीक्षा के माध्यम से होगा। इच्छुक छात्र निशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 जून तय की गई है। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। प्रवेश चयन परीक्षा 18 जून को सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक विद्यालय परिसर में होगी।


