कोरिया राजपरिवार की तृप्ति देवी को दी अंतिम विदाई

भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर कोरिया राजपरिवार की वरिष्ठ सदस्य तृप्ति देवी को श्रद्धांजलि देने के लिए शहरवासियों की भीड़ उमड़ी। शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव पीजी कॉलेज परिसर में श्रद्धांजलि सभा हुई। सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कोरिया राजघराने से राजदीप सिंहदेव, सोनाक्षी कुमारी, राजकुमारी अनुराधा सिंहदेव राणावत, राजकुमार महिपाल सिंह राणावत, ठाकुर साहब तखत सिंह राणावत सहित सिंहदेव परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। पटना, भैयाथान और कॉलरी क्षेत्र से भी लोग पहुंचे। सभा से पहले कुमार चौक में रामचंद्र सिंहदेव कोरिया कुमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कॉलेज परिसर में राजा रामानुज प्रताप सिंहदेव की प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित किए गए। राजदीप सिंहदेव ने कहा कि तृप्ति देवी का निधन 8 अप्रैल को गुजरात में हुआ। वे स्व. लाल ईश्वर शरण सिंहदेव की पत्नी थीं। तृप्ति देवी बीए, एलएलबी शिक्षित थीं। उन्हें विदुषी छवि, सामाजिक कार्यों में सक्रियता और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने जीवन भर सेवा, सहयोग और जनकल्याण को प्राथमिकता दी। राजपरिवार की गरिमा बनाए रखी। तृप्ति देवी मूल रूप से गुजरात के मूली गांव के परमार क्षत्रिय राजपरिवार से थीं। कार्यक्रम के अंत में सभी लोग शिव मंदिर पहुंचे। पूजा-अर्चना की। परिजनों ने सभी उपस्थित लोगों का आभार जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *