16 महिलाओं को सिलाई व 19 को कंप्यूटर का दिया गया प्रशिक्षण

चिरमिरी | संपदा महिला समिति ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। समिति ने 35 महिलाओं को सिलाई और कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिलाया। इनमें 16 महिलाओं ने सिलाई और 19 ने कंप्यूटर प्रशिक्षण पूरा किया। सभी को प्रमाण पत्र दिए गए। तानसेन भवन में हुए कार्यक्रम में सिलाई प्रशिक्षण में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाली महिलाओं को सिलाई मशीन दी गई। सभी प्रशिक्षणार्थियों को फाइल, डायरी, सिलाई से जुड़ी सामग्री और खाद्य सामग्री के पैकेट भी दिए गए। यह प्रशिक्षण समिति के निशुल्क केंद्र में 6 माह तक चला। यह केंद्र अब तक तीन सत्र पूरे कर चुका है। समिति की अध्यक्ष बबीता कुमार ने बताया कि महिलाओं को एकल या समूह में प्रशिक्षित कर उन्हें स्वावलंबी बनाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *