पटना | भारतीय जनता पार्टी कोरिया ने पटना मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित की। इसमें सत्यम साहू को मंडल महामंत्री बनाया गया। जानकारी मिलते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया और फोन पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। सत्यम साहू ने बताया कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भाजयुमो मंडल महामंत्री पटना के पद से की थी। इसके बाद संगठन ने उन्हें जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। अब एक बार फिर उन्हें मंडल महामंत्री का पद मिला है। सत्यम ने कहा कि यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है, जहां हर कार्यकर्ता का सम्मान होता है। उन्हें गर्व है कि वे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य हैं। संगठन ने उन पर विश्वास जताया है।


