रिम्स के डॉक्टर की पेरवाघाघ फॉल में डूबने से मौत:MBBS के बाद इंटर्नशिप कर रहे थे, नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने हुआ हादसा

रिम्स के डॉक्टर अभिषेक माइकल खलखो (24) की पेरवाघाघ फॉल में डूबने से मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर करीब एक बजे हुई। अभिषेक 2019 बैच के छात्र थे। एमबीबीएस कोर्स खत्म करने के बाद अभी इंटर्नशिप कर रहे थे। वह मूल रूप से खूंटी के थे, पूरा परिवार महाराष्ट्र के नागपुर में शिफ्ट हो गया है। पिकनिक मनाने गया था 26 लोगों की टीम रिम्स के एमबीबीएस छात्र और विशेषज्ञ चिकित्सकों का एक दल पेरवाघाघ फॉल पिकनिक मनाने पहुंचा। दल में 26 लोग थे। फॉल पहुंचते सभी मस्ती करने लगे। कुछ डॉक्टर खाना बनाने में लग गए। वहीं, कुछ नदी में नहाने चले गए। नहाने के दौरान पांच लोगों का ग्रुप खतरनाक स्थल पर पहुंच गया। अचानक इनमें से एक डूबने लगा। तीन लोग उसे बचाने गए। वे भी डूबने लगे। शोर सुनकर उनके अन्य साथियों और वहां मौजूद लोगों ने सभी को बचा लिया। लेकिन, अभिषेक डूब गए। गंभीर अवस्था में उन्हें तोरपा रेफरल अस्पताल लाया गया। यहां से डॉ अभिषेक को सदर खूंटी भेज दिया गया। फिर साथी डॉक्टर उन्हें लेकर रिम्स निकले, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। एमबीबीएस का छात्र छोटा भाई भी साथ था इधर, खूंटी के सिविल सर्जन डॉ. नागेश्वर मांझी ने बताया कि पेरवाघाघ में डूबे छात्र की स्थिति काफी गंभीर थी। उसे ईटी टयूब लगा ऑक्सीजन सपोर्ट देकर रिम्स रेफर कर दिया गया था। पिकनिक मनाने वाले दल में डॉ अभिषेक का छोटा भाई भी था। वह 2022 बैच का छात्र है। अभी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *