पंजाबी सिंगर हरभजन मान के ससुर हचरण सिंह का देहांत हो गया है। उन्होंने टोरंटो में आखिरी सांस ली है। यह जानकारी खुद सिंगर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर पोस्ट डालकर दी है। उन्होंने अपने परिवार की कुछ पुरानी फोटो भी शेयर की हैं। हरचरण सिंह शिरोमणि कवि करनैल सिंह पारस के पुत्र थे। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया उनके भाई हैं। नेक दिल थे, हर किसी करते थे मदद
हरभजन मान ने पोस्ट में लिखा है कि मेरी धर्मपत्नी हरमन मान के पिताजी और मेरे आदरणीय पिताजी (ससुर) हरचरण सिंह गिल जी अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर गुरु महाराज जी के चरणों में विराजमान हो गए हैं। पिछले 53 साल से टोरंटो में रह रहे पापा जी बहुत ही आगे की सोच और नेक दिल इंसान थे, जो हर किसी की मदद करते थे। शिरोमणि कविशर करनैल सिंह पारस जी के बड़े पुत्र पापा जी हरचरण सिंह जी अपने पैतृक गांव रामूंवाला नवा जिला मोगा में विभिन्न विद्यालयों में शिक्षक के रूप में सेवा दी। उनकी सलाह और प्रोत्साहन ने हमें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने हमें हर हाल में जिंदा दिल से जीना सिखाया है। उनकी शिक्षाएं और उनकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दे, ऐसी प्रार्थना करते हैं। कौन है हरभजन मान हरभजन मान पंजाबी गायक और अभिनेता हैं। वह मूलरूप से बठिंडा जिले के गांव खेमुआना के रहने वाले हैं। हालांकि अब कनाडा में ज्यादा रहते हैं। उनका मोहाली में भी अपना घर है। हालांकि उन्होंने राजनीति में भी किस्मत आजमाई थी। अकाली दल-भाजपा सरकार के समय में वह मोहाली जिला योजना कमेटी के चेयरमैन के पद पर रहे थे। हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने यह पद छोड़ दिया था। साथ ही फिर से अपनी लाइन में एक्टिव हो गए थे।