पंजाब के लुधियाना में आज चंडीगढ़ रोड पर सुबह एक स्विफ्ट डिजायर कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार ड्राइवर को अचानक नींद की झपकी आ गई जिस कारण उससे गाड़ी का स्टेयरिंग असंतुलित हो गया और कार पलट गई। घायल व्यक्ति को राहगीरों की मदद से बाहर निकाला। ड्राइवर की लात पर चोटें आई है। लोगों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर उसके परिजनों को सूचित किया। डीएमसी अस्पताल से लौट रहा था घर जानकारी देते हुए दीपक सिंगला ने कहा कि मेरा भाई सचिन सिंगला कल रात डीएमसी अस्पताल में दाखिल दोस्त के पास रुका था। आज सुबह जब वह वापस घर लौट रहा था तो अचानक उसे नींद की झपकी लग गई। नींद आने के कारण सचिन की गाड़ी असंतुलित हो गई जिस कारण गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। राहगीरों ने सचिन को कार से बाहर निकाला सचिन को राहगीरों ने कार से बाहर निकाला। राहगीरों ने ही फोन पर घटना की सूचना दी। फिलहाल कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। सुबह ट्रैफिक पुलिस की मदद से कार को सड़क से हटवाकर सुरक्षित जगह रखवाया। फिलहाल सचिन की हालत खतरे से बाहर है।


