जगराओं में पेट्रोल पंप पर कर्मचारी से लूट:बाइक सवार ने टंकी फुल करवाई, पैसे मांगने पर चाकू निकला, नकदी से भरा बैग छीना

जगराओं के लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर थाना दाखा के अधीन पड़ते रिलायंस पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात सामने आई है। एक बाइक सवार ने पेट्रोल भरवाने के बहाने पंप कर्मचारी से नकदी से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार घटना रविवार देर रात की है। पीड़ित हरपाल दास ने बताया कि एक बाइक सवार पेट्रोल पंप पर आया और बाइक की टंकी फुल करने को कहा। तेल भरने के बाद जब उन्होंने पैसों की मांग की, तो आरोपी ने जेब से चाकू निकाल लिया। उसने कर्मचारी को धमकाते हुए कंधे में रखे नकदी के बैग की मांग की। पेट्रोल दिखाकर नकदी से भरा बैग छीना हरपाल ने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और बैग छीन लिया। पीड़ित ने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दाखा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिसमें पूरी वारदात कैद हो चुकी थी। पुलिस ने फुटेज को अपने कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *