दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत आने वाले आद्रा मंडल में डेवलपमेंट का काम चल रहा है। इस वजह से झारखंड के रास्ते चलने वाली ट्रेनों में बदलाव किया गया है। यह बदलाव 25 मई तक जारी रहेगी। रेलवे की ओर से कुछ ट्रेनों के परिचालन को रद्द किया गया है। कुछ के रूट में परिवर्तन किया गया है। वहीं कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेशन में रखा गया है। जानकारी के मुताबिक झारखंड से होकर चलने वाली 14 ट्रेनें ऐसी हैं तो 25 मई तक रद्द रहेगी। जानकारी के मुताबिक 25 मई को ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस, अपने नए रूट टाटानगर, चांडिल, गुंडाविहार, मुरी से हटिया के रास्ते चलेगी। वहीं ट्रेन संख्या 18627/18628 हावड़ा-रांची-हावड़ा एक्सप्रेस हावड़ा, कोटशिला, पुरूलिया, चांडिल, टाटानगर से खड़गपुर के रास्ते चलेगी। एक 20 मई और 6 ट्रेनें 25 मई तक रहेंगी रद्द रेलवे की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक 20 मई को ट्रेन संख्या 12885/12886 शालीमार-भोजुडीह-शालीमार एक्सप्रेस को कैंसिल कर दिया गया है। वहीं 25 मई तक रद्द रहने वाली ट्रेनों में ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 68095/68096 मयनापुर-बांकुरा-मयनापुर मेमू शामिल है। इसके अतिरिक्त ट्रेन संख्या 68101/68102 खड़गपुर-आद्रा-खड़गपुर मेमू, ट्रेन संख्या 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू, ट्रेन संख्या 18019/18020 झारग्राम-धनबाद-झारग्राम मेमू और ट्रेन संख्या 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल इन ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेशन कर चलाया जाएगा इस दौरान रेलवे कुठ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन कर चलाया जाएगा। इसमें 20 मई को ट्रेन नंबर 68089/68090 मिदनापुर-आद्रा- मिदनापुर मेमू का परिचालन अप और डाउन में गरबेटा स्टेशन तक रहेगा। ट्रेन नंबर 18023/18024 खड़गपुर-गोमो-खड़गपुर एक्सप्रेस का परिचालन अप और डाउन में आद्रा स्टेशन तक होगा। वहीं, 25 मई तक ट्रेन नंबर 68056/68060 टाटानगर-आसनसोल-बाराभूम मेमू का परिचालन अप और डाउन में आद्रा स्टेशन तक होगा।


