गुरदासपुर में ISI के लिए जासूसी करने वाले दो गिरफ्तार:ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी जानकारी पाक को भेजते थे, मोबाइल और कारतूस बरामद

गुरदासपुर पुलिस ने जासूसी विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को संवेदनशील सैन्य जानकारी भेजने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी गौरव यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया पर इस कार्रवाई की जानकारी साझा की। जानकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान सुखप्रीत सिंह और करणबीर सिंह के रूप में हुई है। सुखप्रीत आदियां का रहने वाला है, जबकि करणबीर चंदूवडाला का निवासी है। दोनों आरोपी ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी गोपनीय जानकारी लीक कर रहे थे। इसमें पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में सेना की आवाजाही तथा महत्वपूर्ण रणनीतिक स्थानों की जानकारी शामिल थी। 3 मोबाइल और 8 जिंदा कारतूस बरामद पुलिस ने आरोपियों से 3 मोबाइल और 30 बोर के 8 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मोबाइल की फोरेंसिक जांच से पुष्टि हुई है कि आरोपी आईएसआई हेंडलर्स के सीधे संपर्क में थे। उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों की महत्वपूर्ण जानकारी पाकिस्तान को भेजी थी। दोरांगला पुलिस थाने में गोपनीयता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। जांच जारी है और इस दौरान अन्य महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *